फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Company board director

कंपनी में बोर्ड डायरेक्टर बनी है शातिर की पत्नी 

Mon, 20 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Company board director
बस स्टैंड पर पानी पिलाता संदेश का पिता। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से हुए सराफा व्यापारी के अपहरण के मामले में देहरादून की जेल में बंद कुख्यात की ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी वेबवर्क में हिस्सेदारी एक राजनीतिज्ञ ने कराई थी। पुरकाजी ब्लाक के निवासी इस शख्स ने देवबंद विधानसभा सीट से यूडीएफ से विस का चुनाव लड़ा था। 260 करोड़ के गोलमाल की कंपनी में कुख्यात की पत्नी बोर्ड डायरेक्टर दर्शाई गई है।  
विज्ञापन

    
वेबवर्क ट्रेड लिंक कंपनी में पुरकाजी क्षेत्र के जिस कुख्यात का नाम जांच एजेंसियों की पड़ताल में सामने आया है, उसका इलाके की सियासत में दखल है। जिला पंचायत के एक पूर्व सदस्य की संदेश वर्मा से मित्रता थी। दोनों ने साथ विदेश के टूर भी किए। उसी की पहल पर दून जेल में बंद कुख्यात ने अपने और पत्नी  के नाम से ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी में हिस्सेदारी बनाई। वेबवर्क के पार्टनर अनुराग गर्ग और संदेश वर्मा ने दंपति को विशेष दर्जा दिया।
विज्ञापन


एडबुक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कुख्यात की पत्नी को दिसंबर 2016 में बोर्ड का डायरेक्टर बना दिया गया। एसटीएफ की जांच में कंपनी के खातों में पुरकाजी की दंपति का ब्योरा मिला है। जरायम की दुनिया में महिला के पति का अच्छा खासा दखल है। देहरादून के फार्म हाउस से 18 फरवरी 2016 को एक मेरठ निवासी सराफ का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कालगर्ल के जरिए व्यापारी को मेरठ से दून ले जाया गया था। मामले में एक करोड़ की फिरौती देने की बात सामने आई थी। हालांकि पीड़ित के नकारने पर पुलिस ने मामले में एफआईआर कराई थी। इसी मुकदमे में कुख्यात को जेल की सलाखें मिली हैं। जांच आगे बढ़ी तो अभी और खुलासे हो सकते हैं। वेबवर्क कंपनी में जिले के अपराधियों का कनेक्शन मिलने से इन्वेस्ट करने वाले उपभोक्ताओं में बेचैनी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed