{"_id":"68fbe9427f096cf5e305945e","slug":"common-review-mission-is-coming-to-review-health-services-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-157128-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य सेवा परखने आ रहा कॉमन रिव्यू मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य सेवा परखने आ रहा कॉमन रिव्यू मिशन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम जनपद आ रही है, जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। टीम के आगमन से पहले स्टेट टीम ने जनपद में डेरा जमा लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मानकों पर परखने के लिए सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य योजनाओं के तहत प्रदान कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। केन्द्रीय कॉमन रिव्यू मिशन की टीम जनपद में आने वाली है। इस वर्ष प्रदेश से केवल दो जनपदों को ही रिव्यू के लिए चयनित किया गया है। बलरामपुर सहित जनपद पहुंचकर सीआरएम टीम जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी और पीएचसी पर प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का आंकलन करेगी।
सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने बताया कि टीम दो से छह नवंबर तक किसी भी दिन जनपद में आ सकती है। उससे पहले स्टेट टीम स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण करेगी। टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंच भी गए। स्टेट टीम ने कई बिंदुओं पर स्वास्थ्य केंद्रों का आकलन करना शुरू कर दिया है। बताया कि स्टेट टीम के अन्य सदस्य शनिवार और रविवार को पहुंचेगे। करीब एक सप्ताह तक स्टेट रिव्यू करेगी। उसके उपरांत सीआरएम टीम आएगी। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों सहित कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में रिव्यू से पहले अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। शुक्रवार को सीएमओ ने सीएचसी मखियाली का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।क