फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commissioner raging in the hospital looking mess

अस्पताल में गंदगी देख भड़के कमिश्नर

Wed, 30 Dec 2015 12:14 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Commissioner raging in the hospital looking mess
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने मंगलवार को स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वार्डों में साफ-सफाई सही नहीं मिली। रोगियों ने डिस्पेंसरी से दवा उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। सीएमएस और सीएमओ से लिखित में जवाब तलाब किया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम निखिल चंद्र शुक्ला और सीडीओ की मौजूदगी में आयुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और रोगियों को सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहारनपुर के मंडल आयुक्त एमपी अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर के अस्पताल में आने की खबर से हड़कंप मचा रहा। प्रशासनिक अमले के साथ अग्रवाल ने इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था देखी। बाद में सर्जरी वार्ड, जच्चा-बच्चा और अन्य वार्डों में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने भर्ती रोगियों से चिकित्सा सेवाओं के संबंध में पूछताछ की। एक रोगी ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाई का परचा लिखने की शिकायत की।
विज्ञापन


आयुक्त ने इस पर सीएमएस और सीएमओ से सवाल जवाब किए। साथ ही कहा कि रोगियों को दवाइयां, इंजेक्शन और जीवन रक्षक औषधि डिस्पेंसरियों से उपलब्ध कराई जाए। यदि दवाइयों की कमी है तो अवगत कराया जाए, ताकि शासन से दवाइयां तत्काल उपलब्ध कराई जा सके। जिला चिकित्सालयों में गांव और आम आदमी इलाज के लिए आते हैं। आयुक्त ने चिकित्सकों को बाहर की दवाइयां नहीं लिखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जीवन रक्षक जरूरी औषधि ही मेडिकल स्टोरों से ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियां पाए जाने पर सीएमएस डॉ. एपी त्यागी से लिखित में जवाब तलब किया। कमिश्नर ने सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार को हर दिन चिकित्सालय में कार्य व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कहा। इस दौरान सीडीओ अवनीश कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, एसडीएम उज्जवल कुमार, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed