{"_id":"603d36a48ebc3ee9525795a9","slug":"commission-member-knows-the-problems-of-the-cleaning-workers-muzaffarnagar-news-mrt527864365","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग सदस्य ने जानी सफाई कर्मियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग सदस्य ने जानी सफाई कर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन
आयोग के सदस्य ने जानी सफाई कर्मियों की समस्याएं
शाहपुर। कस्बे में पहुंचे सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सफाईकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जल्द समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उनका सफाईकर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मनोज वाल्मीकि ने सफाईकर्मियों से उनकी जानकारी ली और जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोज वाल्मीकि ने कहा कि दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी व परिवार की जान की परवाह न कर अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया। इसके चलते उन्हें कोरोना योद्धा का सम्मान भी दिया गया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी ने मनोज वाल्मीकि को सफाईकर्मियों को दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया। वहीं, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र धवन ने आयोग सदस्य को ज्ञापन देकर संविदा कर्मचारियों को 20 लाख का बीमा दिए जाने व लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग की। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ललित मचल, सफाई नायक राजीव मेहरा, कमल, अमन, नरेंद्र, विक्की, मोतीलाल, अनिल, सचिन, प्रदीप, सुखराम, शिमला, मुनेश और विमला आदि मौजूद रहे।