फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commemoration in Muzaffarnagar on Ravidas Jayanti

संत रविदास के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Commemoration in Muzaffarnagar on Ravidas Jayanti
टाउनहाल से संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संत रविदास के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री सतगुरु रविदास जी महाराज का 643वां जन्मोत्सव भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया। शहर में शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
टाउन हाल मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने भक्ति का जो मार्ग दिखाया, सभी के लिए अनुकरणीय है। संत रविदास संत परंपरा के महान संत हैं। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी रथ पर भी सवार हुए। शोभायात्रा में बैंड बाजों के साथ संत रविदास की भव्य झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों झांसी की रानी, शिव चौक, नावल्टी चौक, बकरा मार्केट, किला मोहल्ला, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड से होते हुए रैदासपुरी पर संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार, महावीर आजाद, सत्य प्रकाश, डॉ जेपी निमी, गीता काकरान, माधोराम शास्त्री, रामकुमार आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा में राजकुमार सिद्धार्थ, मुनीश कुमार, कर्णसिंह, रमेश भारती, रजनीश गौतम, शंकर कुमार, राहुल आजाद, कुलदीप, शुभम, राजीव कुमार, रवि गौतम, केशवपुरी के सीताराम, नत्थन, सोनू, रमेशचंद का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जयंती पर हवन का आयोजन
मुजफ्फरनगर। बसंत विहार के अंबेडकर भवन में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। श्री रविदास समाज कल्याण परिषद के तत्वाधान में हवन में मास्टर हुकुमचंद, राकेश कुमार, प्रताप सिंह, अमरीश चंद्रा, देवी सिंह, बाबूराम, धर्मदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांति शिवसेना ने संत को याद किया
मुजफ्फरनगर। क्रांति शिवसेना ने संत रविदास को समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज में जातिवाद का जहर समाप्त होना चाहिए। प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर ललित मोहन शर्मा, मनोज सैनी, योगेंद्र शर्मा ने विचार रखे। इस अवसर पर नरेंद्र पंवार को संगठन का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, मुकेश त्यागी को जिलाध्यक्ष, लोकेश सैनी को नगराध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed