फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come to Muzaffarnagar Balaji... Devotees flock to

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पधारो बालाजी... पर झूम उठे श्रद्धालु

Sat, 08 Apr 2023 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Come to Muzaffarnagar Balaji... Devotees flock to
श्री बालाजी जन्मोत्सव पर जागरण का किया गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव पर आयोजित जागरण में श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। इसमें श्रद्धा व भक्ति की बयार बही। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। भजन गायकों ने अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शुक्रवार रात बालाजी धाम पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, मंदिर समिति के संरक्षक रघुराज गर्ग और उद्यमी अमित कुमार समेत अन्य मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने आरती कर जागरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद से गायक पधारे रामअवतार शर्मा, दिल्ली के संजय गुलाटी, फतेहाबाद के अवधेश सावन और मुजफ्फरनगर के मयंक धीमान ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। मयंक धीमान ने मुजफ्फरनगर पधारो बालाजी भजन से श्रद्धुलओं को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया। सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर कलाकारों ने जमकर तालियां बटोरी। भजनों की धुन पर भक्तों ने जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर-सुंदर झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। सभी झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद सुबह प्रसाद का वितरण हुआ। शनिवार की सुबह बाबा की आरती उतारकर और भोग लगाकर जागरण संपन्न हुआ। इस मौके पर इस मौके पर चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद बंसल, भीमसेन कंसल, सुनील तायल आदि मौजूद रहें।



लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
श्री बालाजी जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ उद्यमी व समाजसेवी भीमसेन कंसल ने किया। इस मौके पर रजत गोयल, प्रतीक, उदित गर्ग, अंकित गर्ग, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed