फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Colorless night due to mismanagement, scuffles and commotion

यूपी: बदइंतजामियों से बेरंग हुई प्राक नाइट, धक्का-मुक्की और हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 31 Dec 2021 07:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 31 Dec 2021 07:15 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान इतनी भीड़ पहुंची कि हंगामा हो गया। इसके बाद वीआईपी पास वालों की भी नो एंट्री हो गई। वहीं पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Colorless night due to mismanagement, scuffles and commotion
कार्यक्रम में हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड सिंगर बी प्राक नाइट बदइंतजामी से बेरंग हो गई। भीड़ बढ़ी तो वीआईपी पास वालों की भी नो एंट्री कर दी गई। धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया गया। हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। कार्यक्रम पौने दस बजे ही खत्म करना पड़ा।

विज्ञापन


बॉलीवुड सिंगर प्राक को सुनने के लिए शाम पांच बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज पर युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे ही पांडाल भर गया। वीआईपी पास हाथ में लिए लोग पहुंचे तो उन्हें एंट्री नहीं दी गई। जिस पर पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी हुई। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया भी पहुंच गए। उन्हें पांडाल तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। युवाओं ने घेराव कर हालात से अवगत कराया। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव कार्यक्रम में पहुंचे तो पुलिस हरकत में आई और अव्यवस्थाओं पर किसी तरह नियंत्रण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

अफसरों के लिए मंगानी पड़ी कुर्सियां
पंजाबी कलाकारों ने डांस किया। लोगों के कुर्सियों पर बैठ जाने के कारण अधिकारियों के लिए दूसरी कुर्सियां मंगानी पड़ी।

निराश मन से लौटे महिलाएं और बच्चे
शहर के लोग परिवारों के साथ प्राक नाइट देखने पहुंचे थे, लेकिन भीड़ बढ़ जाने के कारण वापस लौट गए। महिलाएं और बच्चे निराश मन से घर लौटे। कई अधिकारियों के परिवार भी वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे लोग
पांडाल के मुख्य गेट पर वीआईपी पास को लेकर हंगामा हुआ। बी प्राक के पहुंचते ही युवाओं ने हंगामा किया और बैरिकेडिंग तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed