फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Colonies cut in violation of authority's rules, 16 sued

Muzaffarnagar News: प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन कर काटीं कालोनियां, 16 पर मुकदमा

Thu, 17 Aug 2023 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Colonies cut in violation of authority's rules, 16 sued
प्राधिकरण के अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी कर शहर कोतवाली क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कॉलोनी काट दी गई। प्राधिकरण के अवर अभियंता ने शहर कोतवाली में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता जय करण सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि कुछ कॉलोनी अनाधिकृत रुप से काटी गई है। इन कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई है। इसके बाद भी विभिन्न स्थानों पर अनाधिकृत मानचित्र के आधार पर भूमि को बेचना पाया गया है। आरोपियों ने आपस में लाभ कमाने के उद्देश्य से जमीन खरीदने वालों को धोखे में रखकर भूमि बेची है। कॉलोनी में जल निकासी व मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव हैं। कॉलोनी काटने वालों ने जानबूझ कर नियमों की अनदेखी की हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब हैं कि पांच दिन पहले नई मंडी कोतवाली में भी 53 लोगों के खिलाफ अवैध काॅलोनी काटने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

अब्दुल शकूर, अंसार अहमद, सारिक, मोहम्मद नदीम, जुनैद, अर्जुन, सुशील खांजापुर चरथावल रोड, राजेंद्र सिंह ठाकुर, कमल प्रधान सम्राट इंटर कालेज के सामने, मिमलाना रोड नीरज ठाकुर, सुरेंद्र, पुष्पेंद्र, सुधीर, निशांत, महेंद्र शाहबुदीनपुर व राजवीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed