फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collision between gas cylinder-laden truck and car; couple injured.

Muzaffarnagar News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक और कार की भिड़ंत, दंपती घायल

Sun, 06 Sep 2026 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Collision between gas cylinder-laden truck and car; couple injured.
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार सुबह गैस सिलिंडरो से लदे ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। राहगीर महिला ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मानवता का परिचय दिया।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी साध्वी शर्मा कार से मेरठ की ओर जा रहे थे। गांव दूधली के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। भिड़ंत में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दंपती को चोटें आईं।
विज्ञापन

वहां से गुजर रही राधिका नाम की महिला ने घायलों को कार से बाहर निकाला। उन्होंने दंपती को एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। हादसे के कारण गंगनहर पटरी पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed