फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collectorate premises filled with water due to broken pipe of tank, lawyer worried

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट परिसर में टंकी का पाइप टूटने से भरा पानी, वकील परेशान

Wed, 20 Dec 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Collectorate premises filled with water due to broken pipe of tank, lawyer worried
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर के कलक्ट्रेट कंपाउंड में टंकी का पाइप टूटे आठ दिन बीत गए हैं, जिससे वकीलों के चैंबरों के बाहर पानी भरा रहता है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट को अधिवक्ताओं ने पाइप ठीक कराने के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन

एसओसी न्यायालय के सामने कई दिनों से पानी की टंकी का पाइप क्षतिग्रस्त है। इस कारण से 24 घंटे पानी चलने से अधिवक्ताओं के चैंबरों के बाहर पानी भरना शुरू हो गया। डीएम कार्यालय की तरफ से कोषागार में जाने के रास्ते पर पानी भरा रहता है। 50 से ज्यादा चैंबरों के बाहर पानी भर गया है। वकीलों ने नगर मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर समस्या समाधान कराने की गुहार लगाई है। रामअवतार तायल, वकार अहमद, अमित बालियान, नरेश बालियान, अमित मैनवाल, नितिन कुमार, रेणू एडवोकेट, अमित त्यागी, अनिल बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed