{"_id":"580d09c54f1c1bce75bc2026","slug":"collectorate-gerenge-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को कलक्ट्रेट घेरेंगे किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को कलक्ट्रेट घेरेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गन्ना।
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 25 अक्तूबर को कलक्ट्रेट घेरेगी। गन्ना बकाया भुगतान, नए रेट की घोषणा, कोल्हू पर बढ़ी बिजली दरों का विरोध मुख्य मुद्दे होंगे। बैंकों में किसानों से बीमे के नाम पर जबरन काटा जा रहा पैसा भी मुद्दा होगा। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने बताया कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है।
तितावी मिल पर तो आधे से ज्यादा पैसा बकाया है। चीनी मिलों का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। किसानों का बकाया भुगतान होना चाहिए और नया रेट घोषित होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कोल्हू के बिजली कनेक्शन की दर बढ़ाना भी मुद्दा रहेगा।
सरकार इस लघु उद्योग की कमर तोड़ना चाहती है। बैंकों में किसानों की बिना मर्जी के बीमे का पैसा काटा जाना गलत है। यह पैसा किसान की मर्जी से ही काटा जाना चाहिए। जिन ब्लाकों में विद्युत कनेक्शन सिंचाई के लिए बंद हैं वहां कनेक्शन खुलने चाहिए। मलिक ने बताया कि धरने की तैयारी जोरों पर है। किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा।