फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Collective decisions should be taken for the year of India

भारत वर्ष के लिए सामूहिक निर्णय लेने चाहिए

Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Collective decisions should be taken for the year of India
दंडी आश्रम सुख तीर्थ जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बोलते क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर वह - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना। दंडी आश्रम शुकतीर्थ में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने कहा कि हमें अजय भारत वर्ष के लिए सामूहिक निर्णय लेने चाहिए। जनता और समाज में विश्वास कायम करने के लिए पहले से तैयारी करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को सम्मान दें, प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करें। बूथ अध्यक्ष , टोली सदस्यों के साथ जानकारी कर विचारों का आदान प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को अपनी प्राचीन भारतीय सभ्यता से रूबरू कराएं। बच्चों को बुजुर्गों, संत महात्माओं को सम्मान देने के लिए प्रेरणा दें। स्वच्छ समाज स्वच्छ माहौल ,स्वच्छ देश का निर्माण करते हैं। एकजुटता ही हमारी ताकत है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात राष्ट्र हित के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं। यही सफलता का मूल मंत्र है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र पाल, अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की। कार्यक्रम के आयोजन में अंकित मित्तल, सुषमा पुंडीर, उत्तम चौधरी, विनोद शर्मा चेयरमैन, दंडी आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में लगे थे। खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, सदर प्रमुख अमित चौधरी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित राठी, जोगेंदर वर्मा, जानसठ चेयरमैन परविंदर बढ़ाना, धर्मेंद्र शर्मा, आदि सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed