{"_id":"6026c84a8ebc3ee95f322fc0","slug":"cold-house-preparations-complete-expect-more-potatoes-muzaffarnagar-news-mrt525064431","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतगृह की तैयारियां पूर्ण, आलू अधिक रखे जाने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतगृह की तैयारियां पूर्ण, आलू अधिक रखे जाने की उम्मीद
विज्ञापन
खतौली के शीतगृह में आलू स्टोरेज करने के लिए तैयारियां हुईं पूरी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीतगृह की तैयारियां पूर्ण, आलू अधिक रखे जाने की उम्मीद
मुजफ्फरनगर, खतौली। आलू की खोदाई का काम शुरू होने वाला है, इसलिए शीतगृह संचालकों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इस वर्ष किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई।
कस्बे में सफेदा रोड और बुढ़ाना रोड पर दो कोल्ड स्टोर हैं। दोनों में आसपास के किसान व व्यापारी आलू को रखते हैं। जिसका उन्हें भुगतान करना पड़ता है। शीतगृह संचालकों का कहना है कि कई साल से मशीन, बिजली बिल और कर्मचारी आदि का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इस वर्ष आलू की पैदावार अच्छी मानी जा रही है। इससे लगता है कि इस बार शीतगृह में अधिक भंडारण किया जा सकता है।
सफेदा रोड पर स्थित कृष्णा मोहन शीतगृह के स्वामी रवि प्रकाश गर्ग ने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर में आलू रखने की क्षमता 90 हजार क्विंटल है। गत वर्ष कम पैदावार होने के कारण 52 हजार क्विंटल आलू ही रखा गया था। जिसका किराया 240 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से लिया गया था। यह स्टाक लगभग आठ महीने चलता है। इस बार किराया में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। बुढ़ाना रोड स्थित खतौली कोल्ड स्टोरेज के स्वामी सुधीर चंद गोयल ने बताया कि 3040 टन की क्षमता वाला शीतगृह है। गत वर्ष 50 प्रतिशत ही आलू रखा गया था। उन्होंने बताया कि 250 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किराया लिया जाता है, जबकि बीज के आलू का किराया कुछ कम है। यह किराया 30 नवंबर तक होता है। इस बार 22 फरवरी से शीतगृह का आरंभ किया जाएगा।