फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coincidence after 72 years, five Mondays will come in Sawan

Muzaffarnagar News: 72 साल बाद संयोग, सावन में आएंगे पांच सोमवार

Wed, 17 Jul 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Coincidence after 72 years, five Mondays will come in Sawan
मुजफ्फरनगर। इस बार सावन का महीना विशेष कल्याणकारी होगा। 72 साल बाद सावन के महीने में पांच सोमवार आएंगे। ज्योतिषी इसे अति शुभ मान रहे हैं। प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
विज्ञापन

श्रावण 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। विशेष संयोग यह है कि 22 जुलाई और 19 अगस्त को भी सोमवार है। इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार होंगे। सावन के महीने में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग, गजकेसरी योग, कुबेर योग, शश योग भी बन रहे हैं। इन सभी शुभ योग के चलते सावन का महीना शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन

घरों में करना चाहिए हवन : पंडित विनय
पंडित विनय शर्मा का कहना है कि कल्याणकारी योग के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को अपने घरों में हवन यज्ञ करें। परिवार में सुख शांति प्रदान होगी। करीब 72 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यज्ञ के समान फलदायी : आचार्य विकुल
पुरकाजी। आचार्य विकुल भारद्वाज बताते हैं कि धार्मिक महत्व और रीति-रिवाजों के लिए जाना जाने वाला यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। पूरे महीने विशेष पूजा अनुष्ठान और आयोजन किए जाना शुभ रहेगा। शुभ मुहुर्त यज्ञ के समान फलदायी होंगे।
जलधारा से शुद्ध होगा पर्यावरण : आचार्य सुमन
मोरना। आचार्य सुमन बताते हैं कि इस बार सावन सर्वार्थ सिद्धि योग एवं प्रीति योग में प्रारंभ होने से और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। शिव परम कल्याणकारी हैं। शिव मंदिर में जल धारा करने से पर्यावरण की शुद्धि होती है।

शिव के सभी रूपों की उपासना : मिश्रा
भोपा। शुकतीर्थ के पांडव कालीन पार्वती मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद मिश्रा का कहना है कि श्रावण माह मे पांच सोमवार होने से शिव के पांचों स्वरूपों की विशेष उपासना हो जाती है। इसीलिए श्रावण माह में पांच सोमवार होने का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed