फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coaching center operator missing, clothes-mobiles found on the banks of Kali river

कोचिंग सेंटर संचालक लापता, काली नदी किनारे मिले कपड़े-मोबाइल

Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Coaching center operator missing, clothes-mobiles found on the banks of Kali river
मुजफ्फरनगर। नगर के बाग जानकी दास निवासी कोचिंग सेंटर संचालक रहस्यमय हालात में लापता हो गए। उनके कपड़े काली नदी मोती झील किनारे रखे मिले। उनका लिखा एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गौरव शर्मा मंगलवार देर शाम घर से गए थे, इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी देर होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। तब रात लगभग बारह बजे परिजनों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने गौरव के बहनोई राजीव की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

उधर, सुबह शामली बस अड्डे के निकट काली नदी मोती झील के किनारे गौरव के कपड़े व मोबाइल रखा मिला। पुलिस ने कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें लिखा था, कि वह अपनी मर्जी से यह काम कर रहा है। इसमें किसी का दोष नहीं है। इसके बाद पुलिस ने गौरव के परिजनों को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गौरव को बरामद करने की मांग की। पुलिस का मानना था कि गौरव ने काली नदी में छलांग लगाई है। परिजनों ने पुलिस से काली नदी को गोताखोरों की मदद से खंगालने व गौरव के मोबाइल की काल डिटेल का पता लगाकर पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की। परिजनों ने बताया, कि गौरव चरथावल में कोचिंग सेंटर चलाते थे। साथ ही शाम के समय नगर के एक छोटे शापिंग माल में पार्ट टाइम काम करते थे। मंगलवार देर शाम शापिंग माल में जाने के लिए ही वह घर से निकले थे। उनका मोबाइल पूरा मामला साफ कर सकता है। उधर, कोतवाली पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरव के कपड़े पुलिस ने सील किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed