फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CO sent on leave for misbehavior with government advocate

Muzaffarnagar News: मोरना - शासकीय अधिवक्ता के साथ बदसलूकी पर सीओ को छुट्टी पर भेजा

Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
CO sent on leave for misbehavior with government advocate
- भोपा थाने के दरोगा को भी पांच दिन की छुट्टी पर भेजा गया
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान संगठन ने किया हंगामा, मामले में जताई नाराजगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव वजीराबाद निवासी शासकीय अधिवक्ता और प्रधान के पुत्र सहदेव उर्फ मोनू के साथ बदसलूकी के मामले में नाराज ग्राम प्रधान संगठन और अन्य लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर धरना दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर सीओ व दरोगा के निलंबन की मांग की। एसपी देहात आदित्य बंसल लोगों के बीच पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई और दरोगा योगेश तेवतिया को पांच दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया। सीओ ने लोगों के बीच पहुंचकर खेद जताया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी सहदेव सिंह उर्फ मोनू की मां प्रमिला देवी प्रधान हैं। मंगलवार दोपहर मोनू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सोमवार रात गांव के विवाद को निपटाने के लिए गण्यमान्य लोगों के साथ थाने गए थे। सीओ से वार्ता चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सीओ व दरोगा ने बदसलूकी और मारपीट कर डाली। तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र उर्फ छोटा के आह्वान पर आसपास गांवों के प्रधान व गण्यमान्य लोग ब्लाॅक परिसर में एकत्र हुए और धरना देकर बैठ गए। रविंद्र उर्फ छोटा ने कहा कि उनका संगठन अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा रखता है। गुस्साए लोगों ने सीओ व दरोगा के निलंबन की मांग कर नारेबाजी की। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी तक दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात आदित्य बंसल ने सभी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसपी देहात ने प्रकरण में जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर बताया कि सीओ व दरोगा को पांच-पांच दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। वहीं, सीओ देवव्रत वाजपेयी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर घटना पर खेद जताया।

धरने पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, बिट्टू प्रधान, सर्वेंद्र राठी उर्फ मिंटू, प्रधान संजय चौहान, मनोज कुमार, अनुज पहलवान, वरुण उर्फ छोटा, मनोज मांडी, रामवीर, अमित राठी, उत्तम, आदेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, परवेज आलम, राजीव राठी, राजपाल सैनी, आबिद प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, तरुण प्रधान, अंजुम प्रधान नंगला बुजुर्ग, शहजाद मुखिया, अजय चैयरमैन, राजेश सहरावत, धीरज शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमबीर बाबा और संचालन रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed