{"_id":"67b1d2f5c112db206f093e19","slug":"cmo-office-team-won-the-match-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-139845-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सीएमओ ऑफिस की टीम ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सीएमओ ऑफिस की टीम ने मैच जीता
विज्ञापन
-काव्या ने खेली 90 रन की पारी, मैच ऑफ द प्लेयर नितिन भारद्वाज रहे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव भैंसी के अहलावत गेम सिटी में चल रहे हेल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच सीएमओ ऑफिस और जानसठ की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएमओ ऑफिस की टीम ने जानसठ की टीम को 58 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। सीएमओ ऑफिस टीम के बल्लेबाज काव्या ने 90 रन की पारी खेली।
सीएमओ ऑफिस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बनाए। सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज काव्या शर्मा रहे, जिन्होंने 41 बॉल पर 90 रन की पारी खेली। नितिन भारद्वाज ने 26 बॉल पर 38 रन और डॉ़ रमन ने 24 बॉल पर 30 रन बनाए।
गेंदबाजी करते हुए जानसठ की टीम के खिलाड़ी धीरज ने चार ओवर में 39 रन, गौरव उपाध्याय ने चार ओवर में 43 रन, मोनू ने चार ओवर में 32 देकर तीन विकेट लिए। मनजीत ने चार ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जानसठ की टीम छह विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
सबसे अधिक रन मजीद अंसारी ने 26 बॉल पर 50 और मनजीत ने 27 बॉल पर 30 रन बनाए। सीएमओ ऑफिस टीम के गेंदबाज अशफाक ने चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। नितिन भारद्वाज ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच ऑफ द प्लेयर नितिन भारद्वाज रहे। मैच संयोजक दीपक कुमार, मोनू अहलावत रहे। अंपायर शादाब सैफी और शैली रहे। स्कोरर गौरव उपाध्याय रहे।