फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM from Lucknow laid the foundation stone of ten roads in the district

लखनऊ से सीएम ने जिले में दस सड़कों का शिलान्यास किया

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
CM from Lucknow laid the foundation stone of ten roads in the district
लखनऊ से सीएम ने जिले में दस सड़कों का शिलान्यास किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से दस सड़कों का शिलान्यास और छह सड़कों का लोकार्पण किया। जिले में बनने वाले मार्गों पर 61.98 करोड़ का खर्च आएगा। वर्चुअल प्रोग्राम के माध्यम से एनआईसी में जनप्रतिनिधि और अफसर भी जुड़े। जिले से 16 नई सड़कों का प्रस्ताव भी रखा गया, जिन पर 94.18 करोड़ का खर्च आएगा।

कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण मार्गों के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की दस सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों पर 61.98 करोड़ का खर्च होगा। इसी के साथ छह मार्गों का लोकार्पण भी हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी और विधायक पुरकाजी प्रमोद उटवाल ने भी शिरकत की। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अतिथियों का यहां स्वागत किया। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के तहत जनपद मुजफ्फरनगर में छह मार्गों का निर्माण पूर्ण कराया गया है और इन्ही का लोकार्पण हुआ है। इन मार्गों की कुल लंबाई 53.28 किमीमीटर है, इन पर कुल लागत 3.24 करोड़ आई है। इसके साथ जनपद के दस मार्गों के निर्माण के लिए 61.98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए इनका भी शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के 16 मार्ग आज की मीटिंग में निर्माण के लिए शासन स्तर पर प्रस्तावित किए गए हैं, इनके लिए 94.18 करोड की धनराशि की आवश्यकता होगी। इस योजना में इन मार्गों की अनुमति प्राप्त होते ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed