{"_id":"68f0023680b15d412f0e58ad","slug":"clerical-staff-staged-a-sit-in-at-the-bsa-office-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-156613-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बीएसए कार्यालय पर लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बीएसए कार्यालय पर लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए शिक्षा विभाग के कर्मचारी स्रोत, आयोजक
मुजफ्फरनगर। यूपी एजुकेशन मिनीस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति, स्थानांतरण और वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। धरने में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत समूह-ग के लिपिकीय सहायकों ने पदोन्नति, स्थानांतरण, समयबद्ध वेतन वृद्धि, सेवा पुस्तिका से संबंधित मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मचारियों ने अपर शिक्षा निदेशक बेसिक को संबोधित ज्ञापन बीएसए संदीप कुमार को सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी 24 सिंतबर को प्रदेश स्तर पर प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया था लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं किया गया। धरना में ठाकुर आशुतोष, भारत, मनीष भाटिया, विजय शर्मा, भुवन कुमार, ऐश्वर्या, शैली, रितु आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -
डीआईओएस पर शिक्षकों का धरना जारी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे धरने के सातवें दिन भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने बताया कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में जिला मंत्री अरुण कुमार, गजेन्द्र कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा, प्रवीण कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।