{"_id":"65196362881c96238a0cc776","slug":"cleanliness-campaign-launched-on-the-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-8658-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महात्मा गांधी के जयंती समारोह पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महात्मा गांधी के जयंती समारोह पर चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
-नगर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह के अवसर पर नगर के स्कूलों, सरकारी, गैर सरकारी, समाजसेवी संस्थाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान एक जागरूकता अभियान है, जिसको हमें मिलजुल कर करना चाहिए। श्रमदान को ही महादान के रूप में स्वीकार करना चाहिए।
कुंद कुंद जैन इण्टर काॅलेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान के लिए छात्राओं ने श्रमदान किया। इस मौके पर नगर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली। दलीप सिंह, सुधीर पांडे, सतेंद्रपाल, मोनिका शर्मा, नेहा, संध्या, नागर, रजनी जैन, प्रियंका जैन, चंदन, डॉ.अमित आदि का सहयोग रहा। वहीं कुंद कुंद जैन डिग्री काॅलेज में डाॅ. विपिन कुमार बंसल, केयर टेकर एनसीसी अधिकारी 72 बटालियन के तत्वावधान में कैडिट्स से मुख्यद्वार, वर्णी वाटिका, प्रांगण आदि में साफ-सफाई कराई गई। स्वच्छता कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. अरविंद कुमार पूर्व एन.सी.सी अधिकारी ने सभी कैडिट्स को शपथ दिलाकर किया। पारूल जैन, रजत गुप्ता, मुकुल जैन, सतीश कुमार, हिमांशु कुमार आदि का सहयोग रहा।
फलावदा रोड स्थित केके पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शेखपुरा-रेलवे स्टेशन रोड पर श्रमदान किया। इसमें प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन, रविदत्त प्रधान शेखपुरा, उप प्रधानाचार्य आतिश ने झंडा दिखाकर स्वच्छता अभियान को प्रारंभ किया। शेखपुरा ग्राम प्रधान रविदत्त, डीडी आर्य, अंशु, अनुज, मनोज, स्वाति, श्वेता, अतुल, अनंत, निधि, पिंकी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
जमुना विहार स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम में स्वच्छता दिवस मनाया गया। वहां पर आने वाले अनुयायिओं ने मोहल्ले में साफ-सफाई की। कांता स्वरूप सिंह, चिराग सिंघल, सोनिया सिंघल का सहयोग रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र पर प्रभारी डाॅ़ एके सिंह के साथ पूरे स्टाफ ने अस्पताल परिसर, आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना तिराहा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिवराज सिंह, अंजुम, रईस, अर्जुन सिंह, गौरव, सुमंत सैनी आदि शामिल रहे।