फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cleaning of drains in wards, lifting silt

वार्डों में कराई नालों की सफाई, सिल्ट उठवाई

Tue, 16 Jun 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains in wards, lifting silt
आर्यपुरी में जेसीबी से नाले की सफाई करता पालिका कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वार्डों में कराई नालों की सफाई, सिल्ट उठवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस महामारी के बीच नगर पालिका के नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने तथा सैनिटाइजेशन का काम जारी है। मंगलवार को मोहल्ला आर्यपुरी वार्ड संख्या सात तथा वार्ड 35 में कार्य कराया गया।

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को सभासद नवनीत कुच्छल एवं नदीम खान के वार्डों में जेसीबी व रोबोट मशीन के माध्यम से नालों की सफाई का काम कराया गया। इसके अलावा सर्कुलर रोड वार्ड संख्या 20 में नालों से निकली हुई सिल्ट का ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर के माध्यम से उठान कराकर डंपिंग ग्राउंड में निस्तारण कराया गया। वार्ड 13, 35 व 43 में सभासद अरविंद धनकर, नदीम खान व मनोज वर्मा के क्षेत्रों में खराब लाइटों की मरम्मत कराई गई। मुख्य सड़कों की लाइट भी ठीक कराई गई। नई मंडी क्षेत्र एवं गांधी कॉलोनी में पावर स्प्रे सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। वार्ड एक में सभासद ममतेश एवं वार्ड में शफीक अहमद के वार्डों की छोटी गलियों में छोटी मशीनों से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह राठी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, जलकल अभियंता शरद गुप्ता, इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, उमाकांत शर्मा, लिपिक गोपीचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed