{"_id":"5faab7968ebc3ee3e87c5905","slug":"clean-chit-to-the-head-of-bhayla-kalan-on-charges-of-rigging-devband-news-mrt510439831","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: धांधली के आरोपों में प्रधान को मिली क्लीनचिट, निर्माण कार्यों में फर्जीवाडे का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: धांधली के आरोपों में प्रधान को मिली क्लीनचिट, निर्माण कार्यों में फर्जीवाडे का था आरोप
Tue, 10 Nov 2020 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर मामले की जांच कर रहे जिला मजिस्ट्रेट ने भायला कलां गांव के प्रधान को क्लीन चिट दे दी है। जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं।
भायला कलां की प्रधान सुनीता पर ढाई वर्ष पूर्व भाजपा नेता ने नाला सफाई किए जाने, स्ट्रीट लाईट, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में धांधली और धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर प्रशासन से शिकायत की थी।
प्रधान को प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत के तीन सदस्यों की समिति बनाकर उपकृषि निदेशक और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को जांच अधिकारी बनाया गया था। जांच में ग्राम प्रधान पर धन के दुरुपयोग के आरोप निराधार पाए गए।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट के यहां से चार नवंबर को आदेश जारी किया गया। कहा गया कि प्रधान सुनीता पर धन के दुरुपयोग का कोई मामला नहीं बनता है। इसलिए वे पूर्व की तरह अपनी वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों एवं कृत्यों का संपादन करती रहेंगी।