फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Classes opened for students in other classes including Hifz-e-Quran

कोरोना काल से बंद दारुल उलूम खुला, छोटी कक्षाएं शुरु हुईं

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Classes opened for students in other classes including Hifz-e-Quran
स्पष्ट गाइड लाइन न मिलने से अभी बड़ी कक्षाओं की पढ़ाई को लेकर संशय बरकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पिछले ग्यारह माह से बंद इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम को बुधवार को खोल दिया गया। इसमें अभी छोटी कक्षाओं को छात्रों के लिए खोला गया है। शासन से स्पष्ट गाइड लाइन न आने के चलते अभी बाहरी छात्रों के बुलाने पर संशय बरकरार है।

इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के दरवाजे 11 माह बाद छात्रों के लिए खोल दिए हैं। बुधवार को छात्र पढ़ने के लिए कक्षाओं में पहुंचे तो यहां चहल पहल दिखाई दी। संस्था के तंजीम-ओ-तरक्की विभाग के उप प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया कि बुधवार से हिफ्ज-ए-कुरआन (कंठस्थ याद करना), शोबा-ए-दीनीयात (छोटी कक्षाएं) और नाजरा (देखकर पढ़ना) के स्थानीय छात्रों के लिए कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। बताया कि छात्र को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ कक्षाओं में प्रवेश दिया। उस्मानी ने बताया कि शासन-प्रशासन से स्पष्ट गाइड लाइन न मिलने के चलते संस्था में अभी बड़ी कक्षाएं आरंभ करने का कोई निर्णय नहीं लिया। गाइड लाइन मिलने के बाद ही इन्हें शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed