{"_id":"6af21a9dcad69d3988083c9e","slug":"class-5-student-bitten-by-a-snake-reliance-on-faith-healing-leads-to-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1014-184951-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कक्षा पांच के छात्र को सांप ने डसा, झाड़-फूंक ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कक्षा पांच के छात्र को सांप ने डसा, झाड़-फूंक ने ली जान
विज्ञापन
मेरठ के लए
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दिवाली पर कक्षा पांच के छात्र दीपांशु को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के बाद बच्चे को वापस घर ले आए। सोमवार को दोबारा तबीयत खराब होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत के कारण बच्चे रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
दीपांशु मवाना के तिगरी गांव का मूल निवासी था और अपनी बुआ बिजेंद्री के घर सिकंदरपुर में रह रहा था। रविवार को दिवाली पर वह दोपहर के समय घर के आसपास चर रहे पशुओं के पीछे चला गया। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने भोपा में झाड़-फूंक कराई और दवाई दिलाई। इसके बाद वापस घर ले गए। सोमवार दोपहर में एक बजे दोबारा तबीयत खराब हुई। बच्चे को दिखाई देना बंद हो गया। सीएचसी भोपा में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसे रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाद में परिजन शव को अपने पैतृक गांव मवाना ले गए।
-- -- -- -
इनसेट
डॉक्टरों से उपचार कराएं, झाड़-फूंक नहीं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि सर्पदंश के मामलों में प्रत्येक सीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध है। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें।