फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clash between two parties in land dispute in Muzaffarnagar, elderly person died and four people were injured

Muzaffarnagar: भूमि के विवाद में दो पक्षाें में संघर्ष, एक बुजुर्ग की मौत, मारपीट में चार लोग हुए घायल

Mon, 15 Jan 2024 12:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Jan 2024 12:44 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षाें में संघर्ष हो गया। मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Clash between two parties in land dispute in Muzaffarnagar, elderly person died and four people were injured
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी में एक ही खानदान के दो पक्षों में भूमि के विवाद में खेत पर संघर्ष हो गया। इस दौरान 65 वर्षीय सतवीर की मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव बामनहेड़ी में सतवीर व जगदीश पक्ष में जमीनी विवाद चला आ रहा है। दोनों ही पक्ष जमीन को अपना बताते हैं। सोमवार को दोनों पक्ष खेत पर थे। इसी दौरान पेड़ लगाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 17 को मेरठ आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तैयारियों में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मारपीट में सतवीर को ज्यादा चोट आई। इस बीच जगदीश पक्ष के लोग फरार हो गए। इसके बाद घायल सतवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ व्योम बिंदल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम आएंगे तो दिवाली कैसे मनाएंगे, शहर की 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed