फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Claims of theft in contracts made by disappearing liquor

शराब गायब कर किया ठेके में चोरी होने का दावा

Thu, 16 Apr 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Claims of theft in contracts made by disappearing liquor
शराब गायब कर किया ठेके में चोरी होने का दावा
विज्ञापन

तितावी। बघरा बस स्टैंड पर स्थित सरकारी शराब ठेका संचालक ने बृहस्पतिवार को पुलिस को ठेके में 40 पेटी शराब चोरी होने की सूचना दी। पुलिस जांच करने पहुंची तो ठेके में मौजूद शराब पहले ही गायब कर दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर खुद को फंसता देख थाने पहुंचा ठेका संचालक रफूचक्कर हो गया।

कस्बे के बघरा बस स्टैंड पर सरकारी देशी शराब का ठेका है। इसके ठीक बगल में बीयर शॉप व कैंटीन भी स्थित है। बृहस्पतिवार सुबह शराब ठेका संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि ठेके के बगल में स्थित कैंटीन की दीवार में सेंध लगाकर ठेके से 40 पेटी शराब चोरी कर ली गई है। एसओ राजेंद्र गिरि के अनुसार, जब वे जांच करने पहुंचे तो शराब चोरी की पुष्टि नहीं हुई। पास ही स्थित बीयर शॉप संचालक ने बताया कि तीन दिन पूर्व ठेके में महज दो-तीन पेटी ही शराब थी। आशंका जताई जा रही है कि संचालक व सेल्समैन द्वारा ठेके में मौजूद शराब की अवैध बिक्री कर दी गई और कागजी लिखापढ़ी करने के उद्देश्य से चोरी की घटना गढ़ी जा रही है। एसओ ने बताया कि जांच में खुद को फंसता देख ठेका संचालक रफूचक्कर हो गया, जबकि सेल्समैन ने मोबाइल बंद कर लिया। एसओ राजेंद्र गिरि का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed