{"_id":"68cdbcd676f8c7b0e10116a4","slug":"claiming-to-be-an-employee-of-the-dm-office-he-was-duped-of-rs-11000-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-154630-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीएम कार्यालय कर्मचारी बता 11 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीएम कार्यालय कर्मचारी बता 11 हजार ठगे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमीन संबंधी मामले को लेकर डीएम से मिलने आए युवक से ठग ने खुद को डीएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर 11 हजार 500 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। डीएम ने जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे जिला शामली के गांव भैंसवाल निवासी यशपाल व कृष्णा ने आरोप लगाया कि उनकी 42 बीघा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। वे जमीन संबंधी कागजात निकलवाने तहसील गए थे, तभी उनकी मुलाकात अंकित कुमार नामक युवक से हुई। युवक अंकित ने स्वयं को जिलाधिकारी कार्यालय का कर्मचारी बताकर उनका कार्य कराने का विश्वास दिलाया। पीड़ितों का कहना था कि अंकित ने 15 हजार रुपये लेकर काम कराने की बात कही। उन्होंने 11 हजार 500 रुपये उसे दे दिए, जिनमें से 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए तथा 1,500 रुपये नकद दे दिए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो उनका कार्य हुआ और न ही अंकित ने पैसे लौटाए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो अंकित ने उनके साथ अभद्रता करते जान से मारने की धमकी दी।