फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Claim to make sanitizer machine based on new technology

जानसठ के विक्रांत वर्मा ने सैनिटाइजर मशीन का आविष्कार किया

Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Claim to make sanitizer machine based on new technology
जानसठ के इंजीनियर विक्रांत वर्मा ने बनाई अनोखी सैनिटाइजर मशीन। - फोटो : KHATAULI
नई तकनीक के आधार पर सैनिटाइजर मशीन बनाने का दावा
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जानसठ के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर विक्रांत वर्मा ने वैश्विक कोरोना महामारी से बचने के लिए अलग तरह की सैनिटाइजर मशीन बनाने का दावा किया है। इस मशीन को लोग अपने ऑफिस, फ्लैट और मकान के दरवाजे पर लगा सकेंगे। इस मशीन की खूबी यह है कि घर में घुसने से पहले आदमी का तापमान बताएगी। अगर तापमान सही होगा, तभी दरवाजा खुल सकेगा। अन्यथा दरवाजा नहीं खुलेगा। इसके बाद ही यह मशीन आदमी के हाथों को सैनिटाइज करेगी।
कस्बा मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी विक्रांत वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हैं। विक्रांत वर्मा ने सैनिटाइजर मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरी दुनिया में कोरोना महामारी को लेकर लोग त्रस्त हैं। इस मशीन को लोग अपने ऑफिस, रेस्टोरेंट, बैंकों, फ्लैट, मकान के दरवाजे के बराबर में लगा सकते हैं। इस मशीन को लगाने से बाहर से जब कोई भी व्यक्ति आएगा, तो पहले इस मशीन के सामने खड़ा होगा। यह मशीन स्वत: ही उस व्यक्ति का तापमान नोट करेगी। अगर व्यक्ति का तापमान सही है तो मशीन उसके हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज करेगी। अगर उस व्यक्ति का तापमान सही नहीं है तो मशीन उसको सैनिटाइजर नहीं देगी और अलार्म बजा देगी। इसके बाद स्वत: ही दरवाजे को लॉक कर देगी, जिससे वह व्यक्ति अंदर न जा सके। उन्होंने बताया कि इस मशीन की मार्केट कीमत 15 हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जाएगा
ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इसके निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे ये महिलाएं इस मशीन को बनाकर धन कमा सकें। शीघ्र ही इस मशीन का उत्पादन महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा कराया जाएगा। इस मशीन की बिक्री से होने वाली आय से उन महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed