फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Civil exam, NEET, IIT preparation will start in the district

जिले में शुरू होगी सिविल परीक्षा, नीट, आईआईटी की तैयारी

Wed, 11 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civil exam, NEET, IIT preparation will start in the district
मुजफ्फरनगर। सिविल परीक्षा, आईआईटी, नीट और सीडीएस की तैयारी के लिए अब युवाओं को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में इन छात्र-छात्राओं को जीआईसी में कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए 65 शिक्षक पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय पर ही इन्हें कोचिंग दी जाएगी। आईआईटी, नीट और सीडीएस की तैयारी के लिए भी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की व्यवस्था समाज कल्याण करने जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज के पांच कमरों को इस कोचिंग के लिए तैयार किया गया है। यूपीएससी के लिए 26 शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें हिस्ट्री के चार, इकोनोमिक्स के चार, साइंस के पांच, पर्यावरण के दो, राजनीति विज्ञान के तीन शिक्षक भी शामिल हैं। इसी तरह एनडीए की तैयारी के लिए 26 और जेईई, नीट के लिए 13 शिक्षकों की व्यवस्था रहेगी। नि:शुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई तक होंगे। सिविल की परीक्षा के लिए ग्रेजुएट और अन्य के लिए 12वीं पास या कक्षा 12 का विद्यार्थी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 18 से होगी
कोचिंग के लिए 15 मई तक ऑन लाईन आवेदन होगा। आवेदन करने वालों की प्रवेश परीक्षा जेईई के लिए 18 मई को दिन में दो से तीन बजे के बीच, नीट के लिए 19 मई को एनडीए/सीडीएस के लिए 20 मई और सिविल सेवा के लिए 21 मई को परीक्षा होगी। परीक्षा का सयम दो से पांच बजे का ही रहेगा। परीक्षा का परिणाम 25 मई को वेबसाइट पर आ जाएगा। कोचिंग सत्र का संचालन दस जून से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी कोचिंग देने का प्रयास : मलिक
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने बताया कि कोचिंग के लिए 15 मई तक आवेदन हो सकेंगे। परीक्षा पास कर चुके अफसर भी इन छात्रों को अपने अनुभव बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed