{"_id":"699f4455b6d85d615709a5d9","slug":"civik-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-165918-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुढ़ाना बार एसोसिएशन को 2.43 लाख रुपये का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना बार एसोसिएशन को 2.43 लाख रुपये का घाटा
विज्ञापन
बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव से पहले ऑडिटर ईश्वर दयाल संगल ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। आम सभा की बैठक में यह रिपोर्ट पेश की गई। सबकी सहमति से एल्डर कमेटी बनाई गई। इसमें हरबीर सिंह, बालकिशन शर्मा, शौ सिंह राणा, विश्वास त्यागी तथा संजीव पंवार नियुक्त हुए।
रिपोर्ट के अनुसार, 18 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में एसोसिएशन को आठ लाख 16 हजार 208 रुपये की आय प्राप्त हुई। इस दौरान 10 लाख 59 हजार 443 रुपये खर्च किए गए। परिणामस्वरूप, इस वर्ष बार एसोसिएशन को 2 लाख 43 हजार 235 रुपये का घाटा हुआ।
ऑडिटर ने पिछली कार्यकारिणी का तीन माह का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया। 16 सितंबर 2024 से 17 दिसंबर 2024 तक की अवधि में 2 लाख 32 हजार 126 रुपये की आय दर्ज की गई। इसके मुकाबले 1 लाख 19 हजार 89 रुपये का खर्च हुआ।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के वरिष्ठ अधिवक्ता हरबीर सिंह को सबकी सहमति से मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया। हरबीर सिंह के साथ बालकिशन शर्मा भी सहायक चुनाव अधिकारी के पद पर कार्य करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव माॅडल बायलॉज के अनुसार होगा।