फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City surrounded by Corona, transition everywhere

कोरोना से घिरा शहर, हर तरफ संक्रमण

Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
City surrounded by Corona, transition everywhere
मुजफ्फरनगर। शहर में लोग समय पर संभल जाते तो हालात इतने खराब न होते। शहर में दो-चार प्रमुख मोहल्लों को छोड़ दें तो हर तरफ कोरोना मरीज मिल रहे हैं। अब तक नगर में करीब 71 मरीज मिल चुके हैं। आए दिन आ रहे नए मामलों से लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का पहला मामला आठ अप्रैल को सामने आया था, लेकिन शहर में वायरस का प्रवेश 12 अप्रैल को हुआ। दिल्ली के महरौली से खालापार के किदवईनगर मस्जिद में आया एक जमाती पॉजिटिव मिला था। इसके 22 दिन बाद चार मई को अग्रसेन विहार निवासी युवक को प्राइवेट लैब में कोरोना की पुष्टि हुई। फिर 21 मई तक सब ठीकठाक रहा, लेकिन जिला अस्पताल के एंबुलेंस चालक और सरकुलर रोड निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मामले बढ़ते गए, तब से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही शहर में भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। अब तक नगर क्षेत्र और उससे सटे अलमासपुर गांव में करीब 68 कोरोना रोगी मिल चुके हैं। यह फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही है। शहर की भोपा रोड और मंडी इलाके को छोड़कर हर तरफ संक्रमण के मामले मिले हैं। अब तक रुड़की रोड पर झुग्गी-झोपड़ियों में भी एक कोरोना का मरीज मिल गया है। यहां करीब पांच हजार लोग रहते हैं तथा विभिन्न कार्यों से इधर-उधर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

खालापार सबसे संवेदनशील, अब तक 41 मामले
शहर का खालापार इलाका कोरोना को लेकर सबसे संवेदनशील साबित हुआ है। इसी क्षेत्र के किदवईनगर में पहला मामला सामने आया था। इसके बाद 24 मई को एक वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चेन लंबी होती गई। वृद्धा की मौत के बाद उसके परिवार के 11 लोग संक्रमित मिले। इस चेन से जुड़े अब तक करीब 41 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके अलावा दाल मंडी में महिला प्रवक्ता सहित परिवार के पांच लोग चपेट में आए। गढ़ी गोरबान में संक्रमित मिले वृद्ध की मौत के बाद छह लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। शहर से सटे अलमासपुर में भी शामली से आए युवक के संपर्क में आकर उसके परिवार के पांच लोग कोविड अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन मोहल्लों में मिल चुके हैं कोरोना रोगी
खालापार का किदवई नगर व दक्षिणी खालापार क्षेत्र, दाल मंडी में पुरुषार्थी मंदिर की गली, कूकड़ा क्षेत्र का कमलनगर, मिमलाना रोड, लद्दावाला, जसवंतपुरी, आनंदपुरी, जिला अस्पताल, अलमासपुर, केशवपुरी, कच्ची सड़क गाजावाली पुलिया, गढ़ी गोरवान, आर्यपुरी, अग्रसेन विहार, सुथरा शाही, कुंदनपुरा, नया बांस, रामपुरी, भरतिया कॉलोनी, सरकुलर रोड का आनंद विहार, रुड़की रोड स्थित झुग्गी बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed