{"_id":"615b4f378ebc3e62927c41ba","slug":"city-s-garbage-plant-started-on-the-orders-of-dm-muzaffarnagar-news-mrt559250033","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर शुरू हुआ शहर का कूड़ा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर शुरू हुआ शहर का कूड़ा प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम की कड़ी नाराजगी के बाद बंद कूड़ा निस्तारण प्लांट सोमवार को चालू हो गया। जिलाधिकारी ने इस मामले में विगत दिनों ही पालिका ईओ और प्लांट मैनेजर को जमकर फटकार लगाई थी।
किदवईनगर में नगरपालिका परिषद् द्वारा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट को लाखों रुपये खर्च चालू कराया गया था। लेकिन सही रख रखाव नहीं होने और अन्य समस्याओं के कारण यह प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा था। जिससे शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले करीब 180 टन कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा अपने कार्यालय में ईओ पालिका और प्लांट मैनेजर को बुलाकर प्लांट चलाने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही ईओ ने प्लांट के संचालन में आने वाली समस्याओं को उठाया था। इस मामले में डीएम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत करते हुए प्लांट में आवश्यक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये।
इसके बाद लगातार ईओ हेमराज सिंह के निर्देशन में प्लांट में बारिश के कारण भरे पानी को निकालने और वहां पर व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया गया। ईओ हेमराज सिंह ने प्लांट का फिर निरीक्षण किया और किदवाई नगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को चालू कराया गया। ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में एकत्रित कूडे़ का निस्तारण हो पाएगा और शहर की साफ-सफाई सुचारू रूप से चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि आज प्लांट का निरीक्षण किया और कंपनी के प्लांट मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को इसके संचालन को सुचारू बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होेंने कंपनी के गाजियाबाद स्थित कार्यालय में भी फोन पर संपर्क करते हुए इस प्लांट को नियमित रूप से चलाने और इसके लिए जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया। इसमें लापरवाही होने पर कार्यवाही की चेतावनी भी उनके द्वारा दी गयी है।