{"_id":"5fcbd7eb8ebc3ecfc566a36e","slug":"city-roads-are-shrinking-due-to-continuous-encroachment-muzaffarnagar-news-mrt514260450","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार अतिक्रमण से सिकुड़ रहीं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार अतिक्रमण से सिकुड़ रहीं शहर की सड़कें
विज्ञापन
शहर के भगत सिहं रोड पर सडक पर लगी अस्थाई दुकानों ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लगातार अतिक्रमण से सिकुड़ रहीं शहर की सड़कें
मुजफ्फरनगर। शहर की प्रमुख सड़कें और मुख्य बाजार अवैध अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए है। लगभग सभी दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण हर समय जाम को बढ़ावा देता नजर आता है। जाम के कारण बाजार आने वाले ग्राहकों को काफी असुविधाएं होती हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस-प्रशासन भी नाकाम है। कभी कदार अभियान चलाते हुए कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों को चेतावनी दी जाती है, जो बमुश्किल एक घंटे ही वजूद में रह पाती है।
शहर के मुख्य बाजारों व प्रमुख मार्गों पर दस-12 फीट की दुकानें, उसके बाहर का करीब छह से आठ फीट का गलियारा और उससे भी आगे करीब तीन से चार फीट तक सड़क पर कब्जा कर किया गया अतिक्रमण। पूरे शहर की कमोबेश यही स्थिति है, जहां सीमित चौड़ाई वाली शहर की सड़कें दुकानदारों व फुटकर विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे इस तिक्रमण की भेंट चढ़कर लगातार सिकुड़ती जा रहीं हैं। शहर के सभी मुख्य मार्केट और प्रमुख मार्गों की स्थिति अतिक्रमण के चलते काफी गंभीर हो चुकी है, जो हर समय लगने वाले जाम को न्योता दे रहीं हैं। शहर का अति व्यस्त भगतसिंह रोड हो, रुड़की रोड या फिर नई मंडी क्षेत्र का प्रसिद्ध बिंदल मार्केट रोड व चौड़ी गली क्षेत्र। हर ओर अतिक्रमण नजर आता है, जिसके चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनकी सुध लेने को पुलिस-प्रशासन कोई तैयार नहीं है। वहीं, शहर के लोहिया बाजार, आलू मंडी व दाल मंडी जैसे अति व्यस्त मार्केट में तो दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों की गहराई से भी अधिक दूरी तक सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। इसके चलते इन क्षेत्रों से वाहन तो दूर, पैदल निकलना भी दूभर है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन इस नासूर को दूर कर पाने में पूरी तरह से विफल है।
इन्होंने कहा .......
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि नगर पालिका के ईओ के निलंबन के कारण अभियान नहीं चल सका। अब फिर से कार्ययोजना बना कर अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया जाएगा।