फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City Health Officer and Councilor came face to face

Muzaffarnagar News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभासद आए आमने-सामने

Sat, 08 Nov 2025 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
City Health Officer and Councilor came face to face
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही की ओर से की गई उत्पीड़न और ब्लैकमेल की शिकायत पर पालिका के सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा के विरुद्ध जांच शुरू हो गई है। डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को जांच के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में आख्या मांगी। उधर, सभासदों ने सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को प्रार्थना पत्र देकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए। डॉ.अतुल कुमार के ट्रांसफर के बाद खतौली सीएचसी प्रभारी रहे डॉ.अजय प्रताप शाही ने 24 जून 2025 को पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण किया था। एक नवंबर को प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को शिकायती पत्र भेजकर वार्ड 25 के सभासद राजीव शर्मा और 49 के सभासद मनोज वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि ज्वाइनिंग के समय से ही दोनों सभासद किसी न किसी बहाने उन्हें परेशान करते रहे हैं। एक नवंबर को ईओ से शिकायत की गई थी कि भगत सिंह रोड पर सफाई नहीं कराई गई जबकि सफाई नायकों की ओर से एक दिन पहले नाइट स्वीपिंग और एक नवंबर की सुबह सफाई की बात कही गई।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम के दौरान दोनों सभासदों ने खुद को वरिष्ठ बताते हुए उन्हें देखकर कुर्सी न छोड़ने का आरोप लगाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से यह भी आरोप लगाया कि दोनों सभासदों की ओर से पोस्टमार्टम ड्यूटी के दौरान हुए हंगामे की वीडियो को वायरल कर उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया गया जबकि सीओ नई मंडी की जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। डीएम ने सभी आरोपों की जांच के लिए समिति की गठन कर एक सप्ताह में जांच के निर्देश दिए हैं। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed