फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chowki incharge and three constables suspended for stopping wood laden truck

Muzaffarnagar News: लकड़ी लदे ट्रक को रोकने पर चौकी इंचार्ज और तीन सिपाही निलंबित

Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chowki incharge and three constables suspended for stopping wood laden truck
सागौन की लकड़ी लादकर गाजीपुर से सहारनपुर के लिए जा रहा था चालक
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसएसपी विनीत जायसवाल ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सागौन की लकड़ी से लदे ट्रक चालक को कागजों के बहाने कई घंटे रोककर रखने पर एसएसपी विनीत जायसवाल ने थाना मीरापुर की बीआईटी पुलिस चौकी इंचार्ज और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसओ की भी जांच शुरू करा दी गई है।
शुक्रवार की रात चालक ट्रक में सागौन की लकड़ी लादकर गाजीपुर से सहारनपुर के लिए जा रहा था। चालक ने बिजनौर मार्ग पर पड़ने वाली बीआईटी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाहियों से रास्ता पूछ लिया। सिपाहियों ने ट्रक में सागौन की लकड़ी लदी देखी तो उन्होंने ट्रक रोककर चालक से लकड़ी से संबंधित कागजात दिखाने को कहा। आरोप है कि सिपाहियों ने ट्रक चालक को घंटों रोक रखा और उसे परेशान करने लगे। तंग आकर चालक ने किसी तरह एसएसपी विनीत जायसवाल को कॉल कर मामले की जानकारी दी। चालक का कहना था कि कागज दिखाए जाने के बावजूद भी उसे सिपाही नहीं जाने दे रहे हैं। एसएसपी ने सीओ जानसठ शकील अहमद एवं थाना मीरापुर प्रभारी विनोद कुमार सिंह को मौके पर भेजा।
विज्ञापन

चौकी पर तैनात सिपाही सुशील, राहुल नागर और वेद प्रकाश की भूमिका संदिग्ध मिली। उस समय चौकी प्रभारी इंदरजीत सिंह वहां पर नहीं थे। एसएसपी ने शनिवार को इस मामले में और भी गहनता से जांच कराई। एसएसपी ने चौकी प्रभारी, तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह की भी प्रारंभिक जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed