फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chittaranjan Swaroop Art Gallery of SD Inter College

चित्र प्रदर्शनी ने छोड़ी अमिट छाप

Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chittaranjan Swaroop Art Gallery of SD Inter College
एस डी इंटर कालेज में आयोजित पेटिग प्रदर्शनी का अवलोकन करती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी इंटर कॉलेज की चितरंजन स्वरूप आर्ट गैलरी में चित्रकार राजबल सैनी की एकल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। पश्चिम के कई बड़े चित्रकारों ने प्रदर्शनी को सराहा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ मेरठ कॉलेज मेरठ के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामकुमार अग्रवाल ने किया। एकल प्रदर्शनी में डा. राजबल सैनी की 151 पेंटिंग प्रदर्शित की गई। डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में एक आदर्श अध्यापक एवं कलाकार का अद्भुत मेल देखने को मिला है। उनका कार्य उच्च स्तरीय है। जैन कॉलेज सहारनपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. रामशब्द ने कहा कि शांत मासूम से व्यक्तित्व के सृजनशीलता के समुद्र को देखकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। राजबल का फिगरेटिव और नॉन फिगरेटिव दोनों परिपक्वता देखने को मिलती है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक सौरभ स्वरूप ने कहा कि यहां आर्ट गैलरी की स्थापना से नवोदित कलाकारों को प्रेरणा मिलेगी। उनके पिता चितरंजन स्वरूप भी कला प्रेमी थे। राजबल के कार्य ने उनकी भावना को साक्षात कर दिखाया। डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. महावीर सिंह सैनी ने कहा कि राजबल कलांगन का एक हीरा है। फोटोग्राफी में उनकी पहुंच उन्हें और भी विलक्षण बनाती है। 16 एवं 17 दिसंबर को प्रदर्शनी दस से पांच बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। दुर्जन सिंह राणा, डा. रुचिन शर्मा, कुलदीप कुमार, डा. बबीता शर्मा, नीरज मौर्य, कुमार वैभव, विंशु मित्तल, शिखा, रितिका शर्मा, सोनाली, मुक्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed