{"_id":"61e7154016e38f1ab2730513","slug":"chilled-people-in-winter-minimum-temperature-reached-2-8-degrees-muzaffarnagar-news-mrt5738963122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में ठिठुरे लोग, 2.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में ठिठुरे लोग, 2.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी में ठिठुरे लोग, न्यूनतम 2.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान
मुजफ्फरनगर। जिले में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और घटते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते एक पखवाडे़ से आकाश में बादल छाए हुए है, बीच में तीन दिन बारिश भी हुई है। बादलों के छाए रहने और सूरज के नहीं निकलने से सर्दी उच्च स्तर पर पहुंच गई है। हालत यह है कि न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान लुढ़ककर नीचे आ गए हैं। लगातार सर्दी बनी हुई है। लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में चली शीतलहर लोगों को लगातार ठिठुरने को मजबूर कर रही है। आम जन जीवन सुबह को अत्यधिक ठंड के चलते देर से ही शुरू हो पा रहा है। हालत यह है कि सुबह को बाजार अब 11 बजे तक खुल पा रहे हैं। सर्दी इतनी अधिक है कि लोग मजबूरी में ही अपने घर से बाहर निकल रहे हैं। शाम को भी जल्दी अपने घर पहुंच रहे हैं। दिन में दुकान खोलने वाले दुकानदारों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों के लिए भी अलाव ही सहारा बना हुआ है।