{"_id":"65f3727c3dfa2849fd01a864","slug":"children-went-out-to-school-laughing-and-playing-an-accident-happened-on-the-way-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-118697-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शाहपुर - स्कूल के लिए निकले थे बच्चे, रास्ते में हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शाहपुर - स्कूल के लिए निकले थे बच्चे, रास्ते में हो गया हादसा
Fri, 15 Mar 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
- शाम को युवक और बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। आदमपुर गांव से बच्चे हंसते-खेलते स्कूल जाने के लिए निकले थे। भौराकलां मार्ग पर हुए हादसे में पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चों के बीच चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव का कार्य किया। शाम को युवक और बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आदमपुर से चालक तहसीम ई-रिक्शा में सुबह करीब आठ बजे गांव आदमपुर निवासी नाजिम (25) और कस्बे के न्यू मैक्स बेंसन स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा आठ वर्षीय वेदिका, पांच वर्षीय वर्णिका, सात वर्षीय सना, जैनब और अलीना को लेकर कस्बे के लिए चला था। हादसे में ई-रिक्शा व उसमें सवार सवारियां उछलकर सड़क किनारे खेत व खाई में गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य किया। गांव आदमपुर व अन्य गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
वहीं, ग्राम प्रधान मुसर्रत अली खान सहित ग्रामीण ओमप्रकाश व गांव पलड़ी के प्रधान मोनू सैनी, गांव ढिंढावली के प्रधान शिवम सैनी सहित अन्य ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार बृजेश कुमार को बताया कि घटना स्थल पर तीव्र मोड़ है। जिसके चलते चालक वाहनों की गति को भी नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव बसी कलां के निकट भट्ठे के पास हुई दुर्घटना की सूचना पर उप्र मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ब्लॉक इकाई के उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, महासचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह आर्य, हसीन सैफी, राशिद खान, अमित जैन आदि सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी भी सीएचसी पहुंचे और प्रशासन से पिकअप चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।