फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children up to two years of age and pregnant women will be vaccinated

जीरो से दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Children up to two years of age and pregnant women will be vaccinated
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुसार जनपद में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जीरो से दो वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने तहसील के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उपजिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में चिन्हित किए गए हजारों बच्चों व गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण करेंगी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सीएचसी के प्रभारी डॉ. अन्नू चौधरी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed