फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children understood Tibetan culture in virtual meeting

वर्चुअल बैठक में बच्चों ने तिब्बती संस्कृति के ओरिजन को समझा

Fri, 19 Feb 2021 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Children understood Tibetan culture in virtual meeting
वर्चुअल बैठक में बच्चों ने तिब्बती संस्कृति को समझा
विज्ञापन

देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को भारतीय व तिब्बती संस्कृति को समझने के उद्देश्य से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को भारत व तिब्बत मैत्री के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

बैठक में कल्चरल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बत इन इंडिया के हेड जेशे दोरजी दमदुल ने बच्चों को तिब्बती संस्कृति के ओरिजन (मूल) को समझाते हुए नालंदा विश्वविद्यालय तथा बौद्ध धर्म से संबंधित प्रमुख चैत्यों (मंदिरों) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने भी भारत व तिब्बत मैत्री के विभिन्न पहलुओं से संबंधित सवाल किए। जिनका उत्तर दिया गया। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के वैश्विक आयोजनों से छात्रों में जानकारी के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने कहा कि ज्ञान का उपयोग कोई भी छात्र बिना आत्मविश्वास के नहीं कर पाता। अत: आत्मविश्वास जगाने के लिए इस प्रकार की गोष्ठियां व संवाद अति महत्वपूर्ण होते हैं। ब्रांच हेड अर्चना शर्मा ने भी छात्राओं के सवालों का जवाब देकर उनका जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed