फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children reaching school in winter without shoes, sweaters

ठंड में बिना जूते, स्वेटर के स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children reaching school in winter without shoes, sweaters
मुजफ्फरनगर में प्राथमिक विद्वालय में बिना स्कूल यूनीफार्म के जाते बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ठंड में बिना जूते, स्वेटर के स्कूल पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चे बिना जूते और स्वेटर के स्कूल आ रहे हैं। एक लाख 73 हजार में से केवल 73 हजार के अभिभावकों के खाते में पैसा आया है। एक लाख के खातों में आना बाकी है।
बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में प्रतिवर्ष बच्चों को ड्रेस, जूते, स्वेटर आदि वितरित करता रहा है। इस बार इन सबके स्थान पर बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1100 रुपया डाला जा रहा है। सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अभी तक सभी बच्चों के खातों में यह पैसा नहीं आया है। जिले में परिषदीय स्कूलों में एक लाख 73 हजार 102 बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए मायाराम के अनुसार जिले से एक लाख 49 हजार 311 छात्र-छात्राओं के बैंक खाते अपडे़ट होकर सरकार को जा चुके हैं। शासन ने अभी तक 73 हजार के खातों में पैसा जारी किया है। हालत यह है कि बच्चों के पास न तो ड्रेस है, न स्वेटर है और न ही जूते हैं। उन्हें ठंड में इसी हालत में स्कूल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक बच्चे को 1100 रुपये
सरकार ने एक बच्चे को 1100 रुपये देने का निर्णय लिया है। इनमें दो यूनिफार्म 600 रुपये में, स्वेटर 200 रुपये, जूता-मौजा 125 रुपये, स्कूल बैग 175 रुपये का लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे खातों में जा रहा पैसा
सरकार ने पहली बार बच्चों के खातों में पैसा जारी करने की व्यवस्था की है। बच्चों के अभिभावक के खाते में लखनऊ से सीधा पैसा पहुंच रहा है।
70 प्रतिशत बच्चे बिना ड्रेस के आ रहे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम का कहना है कि स्कूलो में निरीक्षण में सामने आया है कि 70 प्रतिशत बच्चे बिना ड्रेस और स्वेटर के स्कूल आ रहे हैं। 30 प्रतिशत अपनी पुरानी ड्रेस पहनकर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed