राधा-कृष्ण व शिव-पार्वती की वेशभूषा में बच्चों ने मन मोहा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री हिंदू मंदिर जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर परिसर में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें महिलाओं एवं बच्चों के लिए 60 झूले लगाए गए। महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर झूलों का आनंद उठाया।
श्री हिंदू मंदिर जीर्णोद्धार समिति के महामंत्री राकेश सिंघल ने बताया कि हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं एवं बच्चों ने हरियाली तीज के मंगल गीत गए। इस दौरान श्री राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की वेशभूषा में सजे बच्चों के अलावा अन्य मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में शिवाली गर्ग, आशु कपिल व प्रिया शर्मा रही। रूप सज्जा प्रतियोगिता में शोभा प्रथम, दीक्षा द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। जबकि उपासना व गिन्नी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विनोद प्रकाश गुप्ता, रघुनंदन सिंघल, प्रमोद मित्तल, राजकुमार जाटव, आनंद वर्मा, डॉ. सेवाराम, वतन गर्ग, मनोज कुमार व राममोहन सैनी आदि मौजूद रहे।

हरियाली तीज महोत्सव में मनमोहक वेशभूषा में सजे धजे बच्चे- फोटो : DEVBAND