फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children dance competition organized in Deepawali fair

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Children dance competition organized in Deepawali fair
प्रतियोगिता में वंशिका टंडन रहीं प्रथम स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेला मैदान में नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में चल रहे दीपावली मेले में बाल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। शानदार प्रस्तुति देकर वंशिका टंडन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार की रात्रि मेला पंडाल में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ राजीव अग्रवाल ने नारियल फोड़कर तथा संजीव जैन ने फीता काटकर किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित लक्की वर्मा व माल्यार्पण पंकज गुप्ता ने किया, जबकि मुख्य अतिथि आशुतोष गुप्ता व योगेंद्र गोयल ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बावन गज का दामण, मां तुझे सलाम, आएंगे तो योगी ही, कर के चोटी ढीली आज भंग मैने भी पी ली आदि धार्मिक व देश भक्ति गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य की शानदार प्रस्तुति में वंशिका टंडन ने प्रथम, रोहन द्वितीय व सौम्या गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में अनुपम गोयल, नेहा जैन, रुचि सिघंल और वैभवी शर्मा शामिल रहीं। संचालन भाजपा नेता अरुण गुप्ता व निखिल गर्ग ने संयुक्त रुप से किया। इसमें हरिओम गिरधर, दिलशाद चार्ली, स्नेहा टंडन, राजकिशोर गुप्ता, चौधरी ओमपाल सिंह, विजय सिंघल, विपिन गर्ग, विजय गोयल, रामशरण दास, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक सुधीर भारद्वाज ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed