फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children brought Kanvd from Haridwar

छोटे-छोटे बच्चे भी लाए हरिद्वार से कांवड़

Mon, 01 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Children brought Kanvd from Haridwar
हरिद्वार से कांवड़ लाई बच्चों की टोली। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भगवान शिव से जुड़ी आस्था के चलते नन्हें कांवड़िए भी शुक्रताल से गंगा जल लेकर अपने गांव के शिवालयों पर पहुंच गए है। मोरना क्षेत्र के मंदिरों में शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। 

श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना को लेकर शिव रात्री के पावन पर्व को लेकर कांवड़िए हरिद्वार से गंगा जल लाकर मोरना क्षेत्र के अनेकों मंदिरों में गंगा जल से जलाभिषेक कर पुण्य कमाते हैं। क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालु शुक्रताल के गंगा घाट से गंगा जल की कांवड़ लाते हैं। जिसमें नन्हे कांवड़िए भी अटूट आस्था के साथ इस पुनीत कार्य में शामिल हो रहे हैं। रविवार की सुबह मोरना क्षेत्र के गांव बेलडा, कादीपुर, निरगाजनी, मुझेंडा, रहकडा,
विज्ञापन


माजरा, इस्सोपुर, अथाई करहेड़ा, तिस्सा, बेहडा सादात, गंगदासपुर, ककरोली, खाईखेडा, रहमतपुर, गडवाडा ,भोकरहेडी आदि के  कांवड़ियों ने शुक्रताल गंगा में डुबकी लगाकर शिव रात्री की कांवड़ को लेकर आ रहे है। कांवड़िए भगवान शिव के गगन भेदी जयकारे लगाकर अपनी आस्था को प्रकट कर नाचते गाते चले जा रहे है। वहीं शिव रात्री के पावन पर्व पर जलाभिषेक को लेकर ककराला के प्राचीन जुडेश्वर महादेव मंदिर, वजीराबाद के शिव मंदिर, भोकरहेडी के महादेव शिव मंदिर आदि को सजाकर भव्यता दी जा रही है। रात्री में मंदिरों में जागरण और कीर्तन से सारी रात भगवान शिव का गुणगान किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed