फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child stolen from Meerut to sell found in Rampuri

Muzaffarnagar News: बेचने के लिए मेरठ से चोरी बच्चा रामपुरी में मिला

Sat, 01 Jun 2024 04:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Child stolen from Meerut to sell found in Rampuri
मुजफ्फरनगर। मेरठ के लालकुर्ती पैठ से चोरी किया गया बच्चा रामपुरी से मिल गया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बच्चा चोरी की आरोपी महिला और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। लालकुर्ती पुलिस और मुजफ्फरनगर पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। यह बच्चा दिल्ली के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेचने के लिए चोरी किया गया था।
विज्ञापन

मेरठ की गंगानगर कॉलोनी निवासी अमित की पत्नी अंकिता ने दो माह पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका अभी नामकरण भी नहीं हुआ था। बेटे के जन्म की जानकारी मिलने पर अंकिता की परिचित 25 वर्षीय महिला मीनू उर्फ राधा पत्नी कुलदीप निवासी राजपुर देवबंद उसके घर पर बधाई देने पहुंची गई। मीनू ने अंकिता के किराए के मकान में ही रात गुजारी और सुबह के समय लालकुर्ती पैंठ में बच्चे के कपड़े दिलाने के बहाने ले गई। तभी अचानक अंकिता के बेटे को लेकर मीनू गायब हो गई। मौके पर शोर मच गया और सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंकिता से पूरी जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला की मीनू बच्चे को लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ गई है। इसके बाद लालकुर्ती पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस भी जांच में जुट गई। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उत्तरी रामपुरी निवासी मीनू की बहन अनीता के घर से बच्चे को बरामद कर लिया। साथी ही दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस भी सिविल लाइन थाने में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बहनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह इस बच्चे को दिल्ली के एक परिवार को दो लाख रुपये में बेचने वाली थी। दिल्ली की ही सीमा नाम की महिला बिचौलिया थी। पुलिस ने बताया कि अंकिता का पति मधुमक्खी पालन का काम करता है।


पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाली महिला नकली नोटों के शातिर गैंग से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने थाना सिविल लाइन पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed