{"_id":"65f6f2806239cebdca02e73e","slug":"child-scientists-honored-in-school-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-118888-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाल वैज्ञानिकों को विद्यालय में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाल वैज्ञानिकों को विद्यालय में किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एसएएम इंटर कॉलेज सहारनपुर में किया गया। इसमें शामली, सहारनपुर व मुज़फ्फरनगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इसमें केके जैन इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिकों के मॉडल को सराहा गया। विद्यालय पहुंचने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर जनपद से विज्ञान समन्वयक विक्रांत वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के मॉडलों ने प्रदर्शनी में बाजी मारी। नगर के कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के सुधीर कुमार पांडेय के मार्गदर्शन व राजकुमार जैन रसायन विज्ञान प्रवक्ता, मदन गोपाल के क्रियाशील निर्देशन में विष्णु कुमार व अपूर्व जैन ने दवाइयों के एटीएम मशीन का नवाचार प्रस्तुत किया। यह मॉडल यदि प्रत्येक गांव की पंचायत पर लगाया जाए तो आपातकालीन दवाइयों की समस्या दूर हो जाएगी और समय से दवा मिलने पर लोगों की जान बचाई जा सकती है। इन दोनों छात्रों को प्रधानाचार्य अनुराग जैन और जिले के विज्ञान कार्यक्रम प्रभारी डॉ़ विकास शर्मा ने सम्मानित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा व विद्यालय प्रबंधक राजीव जैन, मुकेश जैन ने प्रतिभागियों को बधाई दी। इन दोनों छात्रों को पांच हजार नकद रुपये का पुरस्कार दिया गया। अब दोनों छात्र राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपने नवाचार का प्रदर्शन करेंगे।