{"_id":"68891e59761fb346a10c0ea0","slug":"child-scientists-gave-the-message-of-environmental-protection-by-making-models-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-151008-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना के अंतर्गत चयनित बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर जिले के 140 और बागपत से 39 विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
छात्रों ने वायु प्रदूषण और जल संरक्षण विषय पर मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बागपत जिले के तीन मुजफ्फरनगर के पांच वैज्ञानिकों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए हुआ है । इसके अलावा वर्ष 2024-25 के जिले में छह विद्यार्थियों का भी चयन हुआ था लेकिन यह भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस तरह जिले के 11 विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्र तिभाग करेंगे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले से अक्ष का एयर प्यूरीफायर मॉडल, दक्ष राठी का फूड वेस्ट मॉडल, अविराज का शुगर केन क्रशर, हर्षित सेहरावत का ऑटोमेटिक वाश बेसिन मॉडल, भुवन भास्कर के वॉमिटिंग बॉक्स मॉडल, अचिंत्य मिश्रा का पारकिंसन डिसीज पेशेंट मॉडल, पलक धीमान का ग्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम का काफी बेहतर माॅडल बनाया।
मोहम्मद इब्राहिम का स्मार्ट शू मॉडल, सत्यम कुमार के स्मार्ट स्लिपर मॉडल, अलौकिक के सुरक्षा मॉडल, नंदिनी के वार्निंग अलार्म सिस्टम मॉडल का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया। बागपत जनपद के अजीम के स्पाइडर नेट क्लीनिंग किट, वंशिका के पेंट सेविंग मॉडल, वंशिका के स्मार्ट क्रॉप मॉडल का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
एनआईएफ नोएडा से गरिमा चौधरी, डीएवी महाविद्यालय से डॉक्टर नीरज कुमार, डॉ. नीरज कुमार , डॉ. योगेश कुमार और डॉ. अक्षय कुमार शर्मा शामिल रहे। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास, बीएसए संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार, डॉ. रणबीर सिंह, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। छात्रों के बनाए माॅडल से अतििथ भी काफी प्रभवित हुए। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रयास से बड़े वैज्ञानिक बनेंगे।