{"_id":"5ffb41e38ebc3e340b175fbd","slug":"child-hanged-in-sports-condition-critical-muzaffarnagar-news-mrt5198861174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में बच्चे को लगी फांसी, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में बच्चे को लगी फांसी, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में बच्चे को लगी फांसी, हालत नाजुक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी राशिद का सात साल का बेटा फैजान रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे गले में कपड़े डालकर एक-दूसरे को खींचने लगे, जिसके चलते फैजान के गले में फांसी का फंदा कस गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से बच्चे को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
किशोरी का अपहरण, परिजनों को धमकी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया वह छह जनवरी की रात परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने अगले दिन किशोरी को गायब देख उसकी तलाश की, तो पता चला कि मोहल्ले का ही निवासी युवक किशोरी को साथ ले गया है। परिजनों के अनुसार, जब इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की गई तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।