{"_id":"5af886734f1c1bd8408b523b","slug":"child-death-due-to-tractor-trolley-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Mon, 14 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। लकड़ी से भरी बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर दो बाइकों में टक्कर मार दी। एक बाइक पर दंपति के साथ बैठे पांच साल के बालक की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दंपति व उनका दूसरा बालक भी घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार भी घायल हो गए। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हुए। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के गांव कूकड़ा निवासी तालिब पुत्र तालीम अहमद अपनी पत्नी हसीन व दो बच्चों सादिक व मोहम्मद साद को बाइक पर लेकर गांव चितौड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। रविवार शाम के समय वह चितौड़ा से अपने गांव कूकड़ा लिए बाइक पर चल दिया।
जैसे ही वह पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव चितौड़ा के सामने सड़क पर चढ़ा तो जानसठ की ओर से तेजी से आ रही लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति व दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। सडक़ पर गिरते ही पांच वर्षीय सादिक ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचला गया।
विज्ञापन
बालक की मौके पर ही मौत हो गई। दंपति भी घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दूसरे बालक को सड़क से उठाकर चितौड़ा में रिश्तेदारी में पहुंचा दिया। जानसठ कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी कपिल पुत्र नरेश पुरकाजी से बिजली की रीडिंग लेकर अपने घर लौट रहा था। उसकी बाइक में भी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। हादसा होने पर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल दंपति व कपिल को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में रुड़की के युवक की मौत
छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार रुड़की निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। रविवार सुबह साढे़ आठ बजे तीन युवक बाइक पर सवार होकर गांव बरला की ओर जा रहे थे। जब वे निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गये।
किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पुरकाजी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मुरसलीन (30) पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला रामपुर थाना गंगनहर, रुड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई। छपार निवासी फरजान और नाहिद को डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। जोधपुर से हरिद्वार जा रही बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घायलों के परिजनों ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।