फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child abduction, looting

बालक का अपहरण, लूटपाट

Wed, 03 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 03 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Child abduction, looting
खतौली। कार सवार चार बदमाशों ने अंडे विक्रेता के 15 वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उससे हजारों की नगदी लूट ली। मंगलवार रात में बदमाश बालक को बेहोशी की हालत में ऋषिकेश में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मोरकुक्का निवासी कल्लू गांव में अंडे बेचता है। मंगलवार को कल्लू का 15 वर्षीय बेटा दीपक घर से चार हजार रुपये लेकर नगर में अंडे खरीदने के लिए आया था। दीपक ने बताया कि जानसठ रोड पर उसको कार सवार चार बदमाश मिले। इन चारों बदमाशों ने उसको गाड़ी में डाल लिया ओर लेकर चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में बदमाशों ने उससे नाम व पिता के कारोबार के बारे में पूछा। इसके बाद बदमाशों ने दीपक चार हजार की नगदी लूट ली और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसको मंगलवार रात होश आया तो वह सड़क किनारे पड़ा था। दीपक एक होटल पर पहुंचा, वहां पर उसने जगह का नाम पूछा तो उसने ऋषिकेश बताया। परिजनों ने दीपक के लापता होने की सूचना मंसूरपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात को दीपक ने ऋषिकेश के होटल से परिजनों को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी दी। दीपक की परिजनों से बातचीत होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजनों ने उसको ट्रेन में बैठकर खतौली पहुंचने को कह दिया। बुधवार की सुबह सात बजे दीपक ट्रेन से नगर में सकुशल पहुंचा। परिवार के लोग उसको अपने साथ घर ले गए।

बालिका के अपहरण की सूचना पर हड़कंप, गांव दाहखेड़ी में तनाव
सिखेड़ा/जानसठ। दाहखेड़ी में बालिका का दूसरे युवक द्वारा अपहरण करने की सूचना से गांव और पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दो समुदाय के बीच जुड़ा होने के कारण तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी के एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम उसकी दस वर्षीया बेटी गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है तभी दूसरे समुदाय का एक युवक लड़की को अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले जाने की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

लड़की को ले जाने की सूचना गांव में फैल गई, जिससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया। सैकड़ों ग्रामीण बालिका को तलाश करने के लिए जंगल की ओर भागे तो कुछ ही समय बाद बालिका जंगल की ओर से आती दिखाई दी। बालिका ने पूछताछ में ग्रामीणों को बताया कि गांव का एक युवक उसे अपने साथ जंगल ले गया था। बच्ची के परिजनों ने बताया कि युवक जंगल में चाय लेकर जा रहा था।


केतली गर्म होने के कारण वह बच्ची को केतली पकड़ा कर अपने साथ जंगल ले गया था। विरोध करने युवक के घर गए तो युवक के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनो पक्षों को शांत कर सुबह थाने आकर तहरीर देने को कहा। बुधवार को सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed